प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी समूहों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई को लेकर भारत और रूस के बीच 12वां संयुक्त सैन्याभ्यास

भारत और रूस के बीच 12वां संयुक्त सैन्याभ्यास इंद्र-21 एक से 13 अगस्त, 2021 तक रूस के वोल्गोग्राद में आयोजित होगा। अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी समूहों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई सम्बंधी संयुक्त राष्ट्र के फैसले के अनुपालन में दोनों देशों की सेनायें आतंक विरोधी अभ्यास करेंगी। 

इस अभ्यास में दोनों देशों के 250 सैन्यकर्मी हिस्सा लेंगे। भारतीय सेना के दल में मैकेनाइज्ड इंफेंट्री बटालियन शामिल है। इस बटालियन को भारत के विभिन्न हिस्सों में कठिन प्रशिक्षण दिया गया है, जिसकी बदौलत बटालियन ने संयुक्ताभ्यास में हिस्सा लेने के लिये पूरी तैयारी कर ली है। 

अभ्यास इंद्र-21 से भारतीय और रूसी फौजों के बीच आपसी तालमेल और आपस में सहयोग करके कार्रवाई करने की क्षमता में इजाफा होगा। इस अभ्यास के तहत दोनों फौजें आपस में अपनी कुशलता साझा करेंगी। इससे भारत और रूस के बीच लंबे सौहार्दपूर्ण मैत्री सम्बंध भी मजबूत होंगे। अभ्यास इंद्र-21 दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने का एक और मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!