प्रदेश रूचि

बालोद जिले के इस थाना क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाडे दिए चोरी के घटना को अंजाम…सोने चांदी सहित तकरीबन 2 लाख के चोरी के घटना को दिए अंजाम

बालोद- जिले के दल्लीराजहरा थाना वार्ड 20 गांधी चौक में रविवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोर ने घर से लगभग 01 लाख 98 हजार रुपए के सोने और चांदी के आभूषण और 35 हजार नगद की चोरी की है। मिली जानकारी के अनुसार सोने चांदी की जेवरात टाईटन धड़ी व नगद 35 हजार रुपये सहित कुल 2 लाख 35 हजार रुपये की चोरी हुई है। प्रार्थी पुखराज जैन धर में चोरी की लिखित शिकायत दल्लीराजहरा थाने में किया है।प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,454 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुखराज जैन ने पुलिस को बताया कि रविवार को खाना खाकर सुबह 10 बजे अपने काम पर चला गया था। जो खाना खाने के लिए दोपहर 01 बजे वापस घर आया तो देखा की घर के अंदर सामने के दरवाजा में लगा ताला टुटा हुआ मिला घर के अंदर जाकर देखा तो गौदरेज के अंदर रखा नगदी 35 रुपये और सोने का जेन्ट्स अंगूठी 4 नग लगभग 20 ग्राम बच्चे की अंगूठी 1 नग लगभग 2 ग्राम सोने का टाप्स 2 जोडी वजन लगभग 13 ग्राम कान की बाली जोडी 1 वजन लगभग 4 ग्राम कान की लड (सकली) 1 जोडी वजन 8 ग्राम फुल्ली 4 नग वजन लगभग 2 ग्राम चांदी की पायल जोडी 2 वजन लगभग 150 ग्राम हाथ घडी टाईटन का जेंट्स 1 नग सोने की किमत लगभग 01 लाख 90 हजार रुपये, चांदी की कीमत लगभग 8 हजार व हाथ घडी की कीमत 2 हजार हैं सहित 2 लाख 35 हजार रुपये की चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट प्रार्थी ने थाना दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!