प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

गोबर घोटाला मामले में इस सांसद ने क्यो कहा ‘ये तो अभी शुरुआत है, आगे-आगे देखिये होता है क्या’….आखिर गोबर घोटाले को लेकर किस तरह की भविष्यवाणी किया गया था इस सांसद के द्वारा…पढ़िए पूरी खबर

बिलासपुर….छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में गोबर घोटाला मामला सामने आने के बाद अब मामले में राजनीति तेज होने लगी है पूरे मामले में भाजपा सांसद अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा सांसद अरुण साव ने राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए जिले के तखतपुर विधानसभा के तीनों मॉडल गौठानों से पानी में गोबर बहने के मामले को लेकर कहा कि- घोटाले की तैयारी करने वाली सरकार का बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। हमने पहले दिन ही कह दिया था कि राज्य सरकार एक बड़े घोटाले को अंजाम देने जा रही है और आज वो बात सच साबित हो रही है। ये उसी गोबर घोटाले का परिणाम है। हालांकि ये तो अभी शुरुआत है, आगे-आगे देखिये होता है क्या….??
गौरतलब है कि जिले के तखतपुर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत नेवरा के मॉडल गोठान समेत तीन गोठानों 5 हजार क्विंटल से अधिक गोबर से बने वर्मी कम्पोस्ट व सुपर कम्पोस्ट खाद का घोटाला सामने आया है। इस मामले में जिला पंचायत ने जांच बिठा दी है। चूंकि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट का मामला है इसलिए गड़बड़ी सामने आने के बाद ग्राम पंचायत से लेकर जिला एवं जनपद पंचायत तक हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!