प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

जिला कांग्रेस कमेटी ने दल्ली चौक पर किया विरोध प्रदर्शन, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में हुआ चक्का जाम

बालोद / प्रदेश कांग्रेस जाम कर बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चक्का जाम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर ने कहां कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त हो गई है। प्रतिदिन पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इससे देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। सत्ता में आने के पूर्व केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई कम करने, 2 करोङ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने, 15 – 15 करोङ खाते में डालने जैसे वादे किए थे। दो कृषि कानूनों को लेकर किसान कई महिनो से दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं।

 

उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। चक्का जाम में पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, डोमेंद्र भेड़िया, उपाध्यक्ष रामजी भाई पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, महामंत्री रतीराम कोसमा, केशव शर्मा, शंभू साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, शहर अध्यक्ष अनिल यादव, यज्ञ देव पटेल, रवि जायसवाल, के ईश्वर राव, क्रांति भूषण साहू, भोलू महाराज, दाऊद खान, प्रेमचंद क्षीरसागर, विनोद टावरी, केदार देवांगन, पद्मिनी साहू,चिदाकाश आर्य, दिनेश्वर साहू, साजन पटेल, आदित्य दुबे, गिरीश यादव, प्रशांत बोकड़े, डोमेद्र पाटील सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। इसी प्रकार 9 ब्लॉक मुख्यालय में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक चक्काजाम कर नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!