प्रदेश रूचि

प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने के बाद गुंडरदेही विधायक ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर किया आभार व्यक्त

 

बालोद बालोद जिले के गुंडरदेही विधायक सहित छत्तीसगढ़ के 4 अन्य विधायक को पीसीसी अध्यक्ष ने संचार विभाग में प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया था जिसमे भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव,विनोद चंद्राकर महासमुंद,रामकुमार यादव चंद्रपुर व कसडोल विधायक शकुंतला साहू शामिल है जिसके बाद आज गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद अन्य।विधायक साथियों केसाथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात किये और उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिये आभार व्यक्त किये वही कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसमें वे खरा उतरने पूरी तरह प्रयास करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!