प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

गुरुर ब्लाक अध्यक्ष ओंकार महमल्ला ने अपने पद से दिया इस्तीफा.. प्रदेश अध्यक्ष के नाम खुद अपने हाथों से लिखी ये चिट्ठी और कहा….

बालोद- जिले के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार पर एक युवती के साथ अश्लील हरकत करने के मामले पर पुलिस ने धारा 376,506 आईपीसी व एसटी एससी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया हैं। जिसके बाद जिले की राजनीति काफी गरमा गई है।इस बीच गुरुर ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष ओंकार महल्लाह ने मंगलवार को प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष के नाम जिला काग्रेस अध्यक्ष को ब्लाक अध्यक्ष के पद से इस्तीफा सौप दिया है।

ओंकार महल्लाह ने प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष के नाम सौपे गए त्याग पत्र में बताया गया कि मेरे विरुध्द कुछ लोगो द्वारा षडयंत्र पूर्वक बेनुयाद आरोप लगाकर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।मेरे विरुध्द लगे सारे आरोप निराधार है, मुझे न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है।मैं वर्तमान में अध्यक्ष ब्लाक काग्रेस कमेटी गुरुर के पद का निर्वहन कर रहा हु।मेरे विरुध्द लगे झूठे आरोपो के खिलाफ मुझे न्याय की लड़ाई लड़नी है जिससे मै पद के दायित्व का निर्वहन नही कर पाऊंगा जिसके तहत अध्यक्ष पद से त्याग पत्र आपके नाम भेजा हु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!