प्रदेश रूचि

अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के खुरसुल हत्याकांड मामले में आज होगा खुलासा..आखिर गांव के युवक का उसके ही दोस्त ने क्यो किया हत्या…

बालोद जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर ग्राम गोड़ेला के भाटा तालाब में खुरसुल निवासी टामेश ठाकुर (26) की दो आरोपियों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया था।महाराष्ट्र के चंद्रपुर निवासी अपने साथी से मिलकर आपसी रंजिश के चलते टामेश ठाकर को शराब पिलाने का बहाना बनाकर धारदार हथियार से वार कर दिया। सूत्री के अनुसार लांकडाउन के पहले महाराष्ट्र चंद्रपुर से खुरशूल आया था और गांव में आटा चक्की का व्यवसाय करता था और इस दौरान स्थानीय निवासी से परेशान था। आरोपी और उसका साथी मृतक को हमेशा शराब पिलाने के लिए परेशान करता था।14 जून को आटा चक्की किराना व्यवसायी और उसका साथी मृतक को शराब पिलाने का बहाना बनाकर धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है, लेकिन घटनाक्रम का खुलासा आज शाम को पुलिस कंट्रोल में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!