प्रदेश रूचि

Balod जिले के गंगा मईया मंदिर में 9 सौ आस्था का कलश हुआ प्रज्जवलित….9 दिनो तक माता आराधना के साथ होंगे ये कार्यक्रमसीएम साय ने एक साथ 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबलों को दी बधाई….बोले छत्तीसगढ़ में भय से भरोसे की ओर बदल रहा है बस्तरपीएम मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर… बिलासपुर के मोहभट्ठा में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल…. 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजनभाजपा राज में खनन, रेत, कोल माफिया बेलगाम… कोयले की काली कमाई के लिये भाजपाईयों में गोली बारी… सुशील आनंदमुख्यमंत्री साय ने “सौगात-ए-मोदी” के तहत मुस्लिम बहनों को बांटी खुशियाँ : 500 जरूरतमंद महिलाओं को मिले उपहार


गुंडरदेही विधायक के सामने कांग्रेस में प्रवेश मामले में भाजपा का आरोप ,कांग्रेस में शामिल हुए लोग भाजपा के नही…बड़ा सवाल अगर भाजपा के नही तो कौन से पार्टी के है ये लोग

 

बालोद- हाल ही में गुंडरदेही विधायक के समक्ष कुछ लोगो के कांग्रेस प्रवेश के बाद गुंडरदेही में राजनीतिक हलचले तेज हो चुकी है वही मामले पर भाजपा पदाधिकारी प्रमोद जैन ने प्रेस रिलीज जारी कर गुंडरदेही विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद एवं कांग्रेस पार्टी के द्वारा लगातार यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एवं अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर रहे हैं जो नाम भेज रहे हैं वह पूर्णता असत्य और झूठ है जो नाम दिया जा रहा है वे आज तक ना ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं ना ही भारतीय जनता पार्टी के किसी पद पर हैं और ना ही भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं कांग्रेस पार्टी के पास कार्यकर्ताओं की कमी है और जिस प्रकार से मरे हुए लोगों को देवरी क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्रों में पदाधिकारी बनाया जा रहा है झूठा प्रचार किया जा रहा है यह सिर्फ श्रेय लेने के लिए है।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं यह जो बोला जा रहा है वह पूर्णता गलत है और जिन लोगों को नाम दिया जा रहा है वह कांग्रेस के सदस्य हैं कांग्रेस में रहे हैं और कुछ लोग तो अभी 21 वर्ष की उम्र के हैं जिनको राजनीति का क, ख,ग,मालूम तक नहीं है ऐसे लोगों को ऐसे लोगो को कांग्रेस पार्टी सदस्य बना रही है और ये भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस पार्टी में प्रवेश वाली अफवाह फैलाई जा रही है वह पूरी तरह गलत ओर निराधार है इस प्रकार से कांग्रेश क्या कहना चाहती हैं क्या दिखाना चाहती हैं यह वह लोग ही जाने और भारतीय जनता पार्टी के कोई भी कार्यकर्ता कांग्रेश प्रवेश नहीं कर रहा है कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो गई है ढाई साल हो गए हैं वह अपने कार्यकर्ताओं को बचा नहीं पा रहे हैं बहुत से कार्यकर्ता हमारे संपर्क में है किंतु हम भारतीय जनता पार्टी में अब उनको ज्वाइन नहीं करवा रहे हैं आने वाले वक्त बताएगा कि कई कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में आने के लिए उत्सुक हैं 1 साल के बाद उनको हजारों कार्यकर्ता छोड़ने वाले हैं और आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी यह कांग्रेस के लोग झूठे वादे करके गंगाजल की कसम खा कर के जो सत्ता में आए हैं इनको भी मालूम है इनके विधायक और मंत्री को भी मालूम है कि हम 5 साल से ऊपर सरकार में रहने वाले नहीं हैं इसलिए झूठी अफवाह लेकर के गलत तरीके से यह जो दुष्प्रचार कर रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस में आ रहे हैं यह बात बिल्कुल झूठी है इसकी हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं पूर्व विधायक राजेंद्र राय जी,पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू जी, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री प्रमोद जैन जी,महामंत्री भाई किशोरी साहू ,भारतीय जनता पार्टी के जिले के जिला अध्यक्ष लेख राम साहू जी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनी जी प्रणेश जैन जी उपाध्यक्ष नरेश यदु जी , ठाकुर राम चंद्राकर श्रीमती संध्या भारद्वाज टिंनेश्वर बघेल हमारे जी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के विकास जैन जी, केशव साहू जी ,सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी जी से बात महिपाल जी हम सब कांग्रेस पार्टी की कड़ी निंदा करते हैं और उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यह जो लोग हैं जिनका नाम दिया जा रहा है वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य नहीं है।

आपको बतादे गुंडरदेही विधायक कार्यालय जारी प्रेस विज्ञप्ति में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस प्रवेश करने की जिक्र की गई थी जिसके करीब आधे घंटे बाद व्हाट्सएप के माध्यम से कांग्रेस में शामिल लोगों को भाजपा कार्यकर्ता नही लिखने का मैसेज भी भेजा गया लेकिन बड़ा सवाल यह है कि शामिल लोग अगर कांग्रेस के है तो पुनः कांग्रेस में शामिल कैसे हो सकते है और भाजपा के नही थे तो किस पार्टी के थे यह अब तक स्पस्ट नही हुआ बहरहाल देखना होगा कांग्रेस में शामिल लोग आखिर किस पार्टी के थे

 

भाजपा संगठन में चल रहे अंदरूनी अंतर्कलह के बीच अब गुंडरदेही में भाजपाइयों ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का दामन थामा, हाल ही में भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारी भी दे चुके अपने पद से इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!