भोजनालय का निरीक्षण कर सेवा कार्यों की सराहना
दर्शन-पूजन के बाद विधायक संगीता सिन्हा मंदिर परिसर स्थित भोजनालय पहुंचीं। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए की गई भोजन व्यवस्था का निरीक्षण किया और सेवा कार्य में जुटे कार्यकर्ताओं तथा मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

गंगा मैया मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं को मात्र 20 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की विधायक ने सराहना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की भोजन सेवा जरूरतमंदों और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफी उपयोगी है। इससे भक्तों को किफायती दर पर भोजन उपलब्ध होने के साथ सेवा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा मिलता है।
इस दौरान विधायक ने स्वयं श्रद्धालुओं को भोजन परोसा और सेवा कार्य में सहभागी बनीं। उनके इस सहभागिता के दौरान भोजनालय में मौजूद श्रद्धालुओं और सेवा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल रहा।
जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि आदित्य दुबे, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू, महिला अध्यक्ष पदमनी नन्नू साहू, रीता सोनी, झलमला की पूर्व सरपंच उमा पटेल, पूर्व उपसरपंच कुंती ठाकुर सहित पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।













