यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को पहली कार्रवाई ग्राम झलमला सब्जी बाजार के पास की गई। यहां पुलिस ने तुषार ठाकुर (18 वर्ष), निवासी झलमला को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बिना किसी वैध अनुमति के लोहे का जंग लगा धारदार चाकूनुमा हथियार बरामद हुआ। जब्त हथियार की अनुमानित कीमत 250 रुपये बताई गई है।
इसी दिन दूसरी कार्रवाई बालोद-औराभाठा रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे की गई। यहां पुलिस ने धनेश्वर कुमार ठाकुर उर्फ राजा (20 वर्ष), निवासी झलमला को पकड़ा। उसके कब्जे से प्लास्टिक मूठ वाला लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 500 रुपये आंकी गई है।
दोनों मामलों में पुलिस ने कुल दो धारदार हथियार जब्त किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 750 रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बालोद पुलिस की नागरिकों से अपील
बालोद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर घूमना कानूनन अपराध है। यदि किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




















