प्रदेश रूचि

ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्यछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: दल्ली राजहरा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्त

महंगाई पर कांग्रेस का हमला: विद्या शर्मा ने केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार

डौंडीलोहारा। बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। नगर पंचायत डौंडीलोहारा की पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री विद्या शर्मा ने कहा है कि सरकार की नीतियों के कारण आम जनता को भारी आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है। 
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलताओं के चलते देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम लोगों का जीवन-यापन कठिन होता जा रहा है।
विद्या शर्मा ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने बताया कि हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 195 रुपये तथा घरेलू गैस सिलेंडर में 62 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं पिछले तीन महीनों में कमर्शियल गैस की कीमतों में 525 रुपये का इजाफा हो चुका है। वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर 900 से 1000 रुपये के बीच और कमर्शियल सिलेंडर 1691 रुपये तक पहुंच गया है।
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को उन्होंने “दिखावटी राहत” करार देते हुए कहा कि कई राज्यों में ईंधन के दाम फिर बढ़ने लगे हैं, जिससे आम जनता को वास्तविक राहत नहीं मिल पा रही है।
उन्होंने खाद्य तेल, दूध और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में हो रही वृद्धि पर चिंता जताई और कहा कि इससे आम आदमी के किचन का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। खाद्य तेल के दाम कम समय में ही दोगुने तक पहुंच गए हैं।

कांग्रेस नेत्री ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता के बजाय पूंजीपति वर्ग को लाभ पहुंचाने में लगी है, जिससे आर्थिक असमानता बढ़ रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय मनरेगा जैसी योजनाओं से रोजगार की गारंटी थी, जबकि वर्तमान में रोजगार के अवसर घटे हैं।

विद्या शर्मा ने रेलवे टिकट, स्कूल-कॉलेज फीस और बैंक सेवाओं पर बढ़ते शुल्क का मुद्दा उठाते हुए कहा कि महंगाई ने आम लोगों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है और परिवार का पालन-पोषण करना कठिन हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!