शिविर में हल्का पटवारी तरन्नुम खान ने ग्राम पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर आम नागरिकों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्राम ओरमा से मात्र एक आवेदन प्राप्त हुआ, जबकि मेंड़की से कोई आवेदन नहीं मिला। प्राप्त आवेदन को ऑनलाइन व डी-सीरीज में दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

पटवारी ने बताया कि शिविर में कम संख्या में आवेदन प्राप्त होना इस बात का संकेत है कि ओरमा और मेंड़की क्षेत्र काफी हद तक राजस्व विवादों से मुक्त हैं, जो प्रशासनिक दृष्टि से सकारात्मक स्थिति को दर्शाता है।
इस मौके पर सरपंच मंजुलता साहू, सचिव संतोष साहू, पंच सुदामा साहू, ग्राम पटेल धनु लाल सोनकर, कोटवार अलग राम सोनवानी, परमेश्वर देवदास, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कमलेश्वरी साहू, बिना साहू, खिलेश्वर माली, जगदीश यादव, दिलीप सोनकर, तेजराम यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, नंदिनी सोनकर, मनोज निषाद, मनीष यादव (रोजगार सहायक), ऑपरेटर अभिजीत श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




















