प्रदेश रूचि

ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्यछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: दल्ली राजहरा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्त

खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 में अर्पणा वर्मा का कमाल—तीन पदक जीते, कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने दी बधाई

बालोद।चंडीगढ़ में आयोजित ‘खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026’ में बालोद की व्याख्याता अर्पणा वर्मा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। खास बात यह रही कि बिना किसी विशेष अभ्यास के प्रतियोगिता में उतरकर उन्होंने अपनी प्रतिभा और मजबूत इरादों का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

इस उपलब्धि पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अर्पणा को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अर्पणा की यह उपलब्धि युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष और जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता में अर्पणा वर्मा ने 3 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 5 किलोमीटर पैदल चाल में रजत पदक और 5 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया। अर्पणा ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, सहयोगियों और शुभचिंतकों को देते हुए सभी का आभार जताया। उनकी इस उपलब्धि से बालोद जिले का नाम रोशन हुआ है और यह साबित हुआ है कि आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!