प्रदेश रूचि

ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्यछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: दल्ली राजहरा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्त

बालोद जिले के इस गांव में निकली भव्य कलश यात्रा और झांकियां, नपाध्यक्ष ने कहा — समाज की ताकत है भक्ति और एकजुटता

बालोद। जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चिखली में साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर मूर्ति स्थापना, प्राण-प्रतिष्ठा एवं भव्य सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा संतोष चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भक्त माता कर्मा के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित करने, गुलाल लगाने एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके साथ ही समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ। साहू समाज चिखली के पदाधिकारियों ने नपाध्यक्ष प्रतिभा संतोष चौधरी का पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।


आयोजन के दौरान समाज के सदस्यों द्वारा भव्य कलश यात्रा एवं आकर्षक झांकियों का भी आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना दिया।


अपने उद्बोधन में नपाध्यक्ष  प्रतिभा संतोष चौधरी ने भक्त माता कर्मा को नमन करते हुए कहा कि वे निष्काम भक्ति और समर्पण की सच्ची प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने कहा कि माता कर्मा के निस्वार्थ प्रेम और सेवा भाव ने भगवान जगन्नाथ को भी उनकी खिचड़ी का भोग स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया। उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि दिखावे से नहीं, बल्कि सच्चे प्रेम, सेवा और समर्पण से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है। उन्होंने समाज में एकता, भक्ति और सेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहू समाज के सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिससे आयोजन सफल और यादगार बन गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से लक्ष्य चौधरी, लोकमान्य साहू, किशुन साहू, लता साहू, खेमलाल साहू, ललित साहू, चेतन साहू, रोहन साहू, कैलाश साहू, कुमार साहू, रेवती साहू, नरेश साहू सहित ग्राम चिखली परिक्षेत्र के साहू समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!