प्रदेश रूचि

चेमन देशमुख के सतत प्रयास रंग लाए, टटेंगा-भरदा-मोहंदीपाट मार्ग को मिली 4.50 करोड़ की स्वीकृति

बालोद। जिले में अधोसंरचना विकास को नई गति देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। लंबे समय से बहुप्रतीक्षित टटेंगा-भरदा-मोहंदीपाट मार्ग के निर्माण एवं उन्नयन कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस महत्वपूर्ण सड़क के लिए करीब 450.86 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।


बताया जाता है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा पूर्व में धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। इस दौरान जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख मौके पर पहुंचे थे और ग्रामीणों को जल्द सड़क निर्माण की दिशा में ठोस पहल का भरोसा दिलाया था। अब स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और इसे जिला अध्यक्ष के सक्रिय प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।
जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस उपलब्धि के लिए जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख की सराहना करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के प्रति भी आभार जताया है।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव, महामंत्री राधेश्याम देवांगन, टुमन साहू, किशोरी साहू, रमेश सोनवानी, उत्तम साहू, रामलाल नायक, भुनेश्वरी ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य प्रभा नायक, जनपद अध्यक्ष कांति सोनबरसा सहित अरविंद सुराना, जयपाल साहू, घसिया साहू, नरेश साहू, ऊर्मिला साहू, दीप्ती साहू, जनपद सदस्य चितरेखा साहू, दुलारी देवांगन, पोषण देवांगन, अंकालू सहारे और भुनेश्वर साहू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों का दुर्ग तक आवागमन आसान होगा, साथ ही व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में भी सुधार आएगा। सड़क निर्माण से क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!