प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

राकेश यादव–सौरभ लूनिया की पहल रंग लाई: बालोद को 13 करोड़ की खेल अधोसंरचना स्वीकृत, स्टेडियम व इंडोर हॉल को मंजूरी

बालोद।बालोद जिले में खेल अधोसंरचना के विस्तार की लंबे समय से उठ रही मांग को आखिरकार विधानसभा के हालिया बजट सत्र में स्वीकृति मिल गई है। जिले के लिए कुल 1300 लाख रुपये (13 करोड़ रुपये) की राशि स्वीकृत की गई है, जिसके तहत दल्लीराजहरा में इंडोर मल्टीपरपज हॉल तथा जिला मुख्यालय में बहुउद्देश्यीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

इस निर्णय से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है।
स्वीकृति के अनुसार दल्लीराजहरा (जिला बालोद) में इंडोर मल्टीपरपज हॉल निर्माण हेतु 500 लाख रुपये तथा जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम निर्माण हेतु 800 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। वर्ष 2026-27 के लिए दोनों परियोजनाओं में 200-200 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। परियोजनाओं के पूर्ण होने पर एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को आधुनिक अभ्यास और प्रतियोगिता की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के पीछे भाजपा नेता राकेश यादव और छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लूनिया के निरंतर प्रयासों को प्रमुख माना जा रहा है। दोनों नेता पिछले कई महीनों से बालोद में खेल स्टेडियम और इंडोर सुविधाओं की मांग को लेकर सक्रिय थे। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, खेल मंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी से लगातार पत्राचार एवं मुलाकात कर जिले की खेल आवश्यकताओं को मजबूती से रखा।

 


राकेश यादव ने इस स्वीकृति को जिले के युवाओं के सपनों को नई दिशा देने वाला निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि बालोद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, केवल संसाधनों की आवश्यकता थी, जिसे सरकार ने पूरा करने का कार्य किया है। वहीं सौरभ लूनिया ने कहा कि यह स्वीकृति बालोद के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी और आने वाले समय में यहां से राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे।

स्वीकृति मिलने पर दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, खेल मंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन तथा भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के प्रति आभार व्यक्त किया है।
जिले में खेल अधोसंरचना के विकास की यह पहल न केवल खिलाड़ियों को आधुनिक मंच देगी, बल्कि बालोद को प्रदेश के खेल मानचित्र पर मजबूत पहचान भी दिलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!