प्रदेश रूचि

समर्पण दिवस पर भाजपा का संकल्प: अंतिम व्यक्ति तक विकास, दीनदयाल के आदर्शों को समर्पित श्रद्धांजलि

बालोद। जिला मुख्यालय बालोद के हृदय स्थल कला केंद्र में एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रखर चिंतक एवं कुशल संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने भारतीय सनातन विचारधारा को युगानुकूल स्वरूप प्रदान करते हुए देश को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। देशमुख ने कहा कि उपाध्याय समावेशी विचारधारा के समर्थक थे और आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत की परिकल्पना करते थे। उनका मानना था कि समाज का कोई भी व्यक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मान जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे, और आज सरकार की अनेक योजनाएँ इसी सोच पर आधारित हैं।


समर्पण दिवस के मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “राष्ट्र प्रथम” के मूल भाव के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा नेताओं के समर्पण और संघर्ष का परिणाम है। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी और उनका एकात्म मानववाद समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक रहा है।

निवर्तमान जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि समर्पण दिवस महान विचारक के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना अखंड भारत और विश्वगुरु भारत का था, जिसे साकार करने की दिशा में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है तथा वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा मजबूत हो रही है।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 7 बजे भाजपा कार्यकर्ता कला केंद्र पहुंचे और उनके विचारों को आत्मसात करते हुए अंत्योदय के सिद्धांत को मूर्त रूप देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू, जिला महामंत्री सौरभ लुनिया, कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे, उपाध्यक्ष टीनेश्वर बघेल, पवन सोनबरसा, कांति सोनेश्वरी, प्रवक्ता जितेंद्र साहू, मंत्री प्रेम साहू, निशा योगी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, मनोहर नाहटा, गुलशन साहू, तोरण साहू, विवेक वैष्णव, आनंद शर्मा, रामेश्वर साहू, विनोद जैन, रविप्रकाश पांडेय, अकबर तिगाला, दानमल जैन, ताराचंद सांखला, संतोष कौशिक, पार्षद शेखर यादव, गोकुल ठाकुर, सुनीता मनहर, आशा पटेल, गोमती रात्रे, पुष्पा साहू, महेश पाठक, संजय साहू, सौरभ जैन, समीर खान, प्राची ललवानी, श्वेता परिहार, समर्थ लखानी, बंटी बाफना, कमल बजाज, आशु कौशिक, कमलेश गौतम, लक्ष्मी साहू, प्रितिबाला साहू, छवि सार्वा, प्रतिमा यादव, जनक चंद्राकर, टिकेंद्र साहू, संतोष साहू, देवेंद्र पटेल, बिल्ला मनहर, ईश्वर साहू, धनंजय साहू, अश्वनी साहू, मनीष माधवानी, दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!