प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

जिला अधिवक्ता संघ बालोद में शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न, न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका पर जोर

बालोद। जिला अधिवक्ता संघ बालोद में शनिवार 7 फरवरी 2026 को भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने विधि व्यवसाय की गरिमा, न्याय के प्रति निष्ठा और अधिवक्ता धर्म के पालन का संकल्प लिया।
समारोह में नवनिर्वाचित जिला संरक्षक संतोष पारख, अध्यक्ष सुनील सोनी, उपाध्यक्ष भेषकुमार साहू, महिला उपाध्यक्ष संगीता बाला शर्मा, सचिव अनिल योगी, सहसचिव सुनील नंदी, कोषाध्यक्ष कैलाश सिन्हा, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव खगेश्वर नंद तथा ग्रंथपाल मो. रियाजुद्दीन कुरैशी ने पद एवं दायित्व की शपथ ली। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डेविड साहू, जितेन्द्र साहू, ललेश्वर चकघर, अनिश वाघमारे, आशुतोष आनंद सोनी और महिला सदस्य नर्मदा निषाद ने भी दायित्व ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान संघ से जुड़े ऐसे वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने विधिक क्षेत्र में 35 वर्ष पूर्ण करते हुए न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। सम्मानित अधिवक्ताओं में देवेन्द्र कुमार साहू, बालमुकुद अग्रवाल, मो. रियाजुद्दीन कुरैशी, यशवंत जैन, अरविंदर कौर संघु तथा पवन कुमार गोयल शामिल रहे। इन सभी को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य विधि परिषद बिलासपुर के सदस्य बादशाह प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्यामलाल नवरत्न ने की। विशेष अतिथि के रूप में कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश योगेश पारीक, राज्य विधिज्ञ परिषद बिलासपुर के सदस्य शत्रुघ्न सिंह साहू, विराट वर्मा और उत्तम चंदेल शामिल हुए।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय प्रणाली की आधारशिला अधिवक्ता समुदाय है, जो विधिक प्रावधानों की व्याख्या, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और न्याय तक आमजन की पहुंच सुनिश्चित करने में सेतु की भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी से न्याय व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता मजबूत होती है।

समारोह के अंत में भेषकुमार साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ता संघ न्यायिक परंपराओं की मर्यादा और पेशेवर नैतिकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए न्याय हित में निरंतर कार्य करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!