बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के बालोद आगमन के दौरान जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिली। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी के नेतृत्व में पूर्व छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष मूलचंद शर्मा ने कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस प्रवेश कार्यक्रम के दौरान जिले के तीनों विधायक—अनिला भेंडिया, कुंवर सिंह निषाद एवं संगीता सिन्हा सहित जिला प्रभारी अयूब खान, सीमा वर्मा और बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे। प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने मूलचंद शर्मा को कांग्रेस गमछा और फूलमाला पहनाकर पार्टी में विधिवत प्रवेश दिलाया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
बताया गया कि मूलचंद शर्मा की नगर, जिला एवं प्रदेश स्तर पर अलग पहचान रही है। उनकी पत्नी भी लंबे समय से नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में कांग्रेस से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। वे लगभग दो दशकों से अधिक समय तक पार्षद एवं उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में योगदान दे चुकी हैं। वर्तमान में वे जिला महिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं।
मूलचंद शर्मा के कांग्रेस प्रवेश पर प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, जिला अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी, विधायकगण सहित पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा दुबे, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकाडे, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, अनिल लोढ़ा, विद्या शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार प्रभाकर, गोविंद चंद्राकर, हस्तीमल सांखला, पूनम लोढ़ा, संजय गुप्ता, लोकेश टांक, भोला देशमुख, गंगाराम देशमुख, राजेन्द्र निषाद, किशोर दीवान सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि मूलचंद शर्मा के अनुभव और सामाजिक सक्रियता से जिले में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी।
कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष मूलचंद शर्मा, नेताओं ने किया स्वागत




















