प्रदेश रूचि

धान की अवैध खरीदी-बिक्री पर प्रशासन सख्त कलेक्टर की मौजूदगी में ग्राम ढढारी में थोक व्यापारी के गोदाम की जांच, दस्तावेज पाए गए पूर्ण

बालोद।समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए बालोद जिले में प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में धान की अवैध खरीदी-बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में शुक्रवार, 26 दिसंबर को गुरूर विकासखंड के ग्राम ढढारी में प्रशासनिक अमले द्वारा कलेक्टर की उपस्थिति में थोक व्यापारी नोखेलाल के आवास स्थित गोदाम का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान गोदाम में कुल 1250 कट्टा धान पाया गया। उपलब्ध धान के संबंध में मंडी शुल्क जमा, सौदा पत्रक सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई, जो नियमानुसार पूर्ण और संतोषजनक पाए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमित निरीक्षण और सतत निगरानी के माध्यम से किसानों के हितों की रक्षा तथा व्यवस्था की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है।
जांच के दौरान एसडीएम आर.के. सोनकर, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं आर.पी. राठिया, तहसीलदार हनुमंत श्याम, मंडी सचिव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!