Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

श्री राम ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट: दूसरे दिन रोमांच चरम पर, मुंबई ने भोपाल को दी शिकस्त

बालोद/डौंडी लोहारा।यंग स्पोर्ट्स संस्था के तत्वावधान में आयोजित श्री राम ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक रहा। इस दिन भोपाल और मुंबई की टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें मुंबई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

मैच में भोपाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित ओवरों में 183 रन का लक्ष्य मुंबई के सामने रखा। जवाब में मुंबई की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी और मजबूत टीमवर्क के दम पर लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम किया।

इस रोमांचक मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सचिन कटारिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार थाना प्रभारी मुकेश सिंह के हाथों प्रदान किया गया। मैच से पूर्व टॉस की प्रक्रिया टूर्नामेंट के उपाध्यक्ष संतोष चौरसिया द्वारा संपन्न कराई गई।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में संस्था के संरक्षक लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, अध्यक्ष मोहन अशोक निषाद, सचिव उत्तम कुमार मालेकर तथा उपाध्यक्ष जसराज शर्मा, संतोष चौरसिया, सुमित शर्मा, दिलीप बाफना, सौरभ शर्मा, पप्पू यादव और देवेंद्र जायसवाल की सक्रिय भूमिका रही।

मैच के दौरान दर्शकों को रोचक पल उपलब्ध कराते हुए मूलचंद शर्मा, धीरेंद्र टांक और इसाक खान ने कॉमेंट्री की जिम्मेदारी संभाली, जबकि स्कोरिंग का कार्य फरीद सिद्धिकी, अजय छेदाम, राकेश गुप्ता और इतवारी ने किया।

गौरतलब है कि यह प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जो क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ खेल प्रेमियों के लिए उत्साह और रोमांच का केंद्र बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!