प्रदेश रूचि

ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्यछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: दल्ली राजहरा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्त

बालोद में नशे में धुत ड्राइवर ने वृद्ध महिला को कुचला, मौके पर मौत

बालोद। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़की में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। शराब के नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने सड़क से गुजर रही एक वृद्ध महिला को कुचल दिया। घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई।

मृतका की पहचान मकतूला साहू (75 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ग्राम सभा से पैदल अपने घर लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर ही ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बालोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान लेखु, निवासी ग्राम मेढ़की, के रूप में हुई है। वह ट्रक क्रमांक CG-08 AF-8199 को लेकर अपने गांव आया था और इसी दौरान हादसा हो गया।

घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नशे में वाहन चलाने की वजह से यह दर्दनाक दुर्घटना हुई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!