प्रदेश रूचि

बालोद के पीपरछेड़ी में शिक्षा के विकास की एक और ईंट रखी गई — ललित चंद्राकर बोले, “गांव की नई पीढ़ी को मजबूत आधार देना हमारी प्राथमिकता

रविवार को बालोद जिले के ग्राम पीपरछेड़ी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण के भूमिपूजन और डोम शेड के लोकार्पण में शामिल होकर ग्रामीणों के बीच शिक्षा विकास का नया संदेश दिया।

कार्यक्रम में ₹1 करोड़ 21 लाख की लागत से बनने वाले नए स्कूल भवन का भूमिपूजन किया गया, साथ ही डोम शेड का लोकार्पण भी हुआ। इस मौके पर ललित चंद्राकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के बेहतर ढांचे की दिशा में यह “विकास की एक और मजबूत ईंट” है। उन्होंने ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर स्कूल भवन से बच्चों को पढ़ाई का नया माहौल मिलेगा और गांव की नई पीढ़ी को मजबूत आधार तैयार होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने भी ग्रामीणों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार निरंतर जारी है और आने वाले समय में और भी विकास कार्य देखने को मिलेंगे।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी और ग्रामीणजन शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से — यशवंत जैन, चेमन देशमुख, तारिणी चंद्रकार, तोमन साहू, राकेश यादव (पूर्व नपाध्यक्ष बालोद), राकेश यादव (महामंत्री बालोद), सारस्वती टेमरिया, हुलसी साहू, धर्मेन्द्र साहू, कृष्णा राम साहू, गजेंद्र भेड़िया उपस्थित रहे।

इसके साथ ही श्रवण ठाकुर, कृष्णा साहू (सरपंच), एम.एल. सार्वा (प्रभारी प्राचार्य), असवन बारले, नरेंद्र सिन्हा, चंद्रकुमार गांधी, भंवरलाल भूतड़ा, मोनू चौधरी, दिनेश साहू, प्रदीप साहू, मनीष गांधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, छात्र–छात्राएँ और शिक्षकगण उत्साह के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!