प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

सिवनी में कृषि मशीनरी दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ नकाबपोश चोर

बालोद |बालोद थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीती रात एक और घटना सामने आई है, जिसमें ग्राम सिवनी स्थित गांधी इंटरप्राइजेस कृषि मशीनरी दुकान में घुसे चोर ने गल्ले से 20 हजार रुपये नगदी पार कर दी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है, जिसके बाद व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता और पुलिस गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दुकान के दोनों शटर टूटे, तीनों ड्रॉवर खंगाले
दुकान संचालक ने बताया कि वे रोज की तरह 19 नवंबर की रात करीब 7 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। आज 20 नवंबर की सुबह 9.30 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो दोनों शटर के ताले टूटे मिले। दुकान के भीतर घुसकर देखा तो दो ड्रॉवर के लॉक तोड़े गए थे, जबकि तीसरे ड्रॉवर की चाबी दुकान में ही थी, जिसे खोलकर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली गई।

20 हजार रुपये उड़ा ले गया चोर
गल्ले में रखे 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोट मिलाकर लगभग 20,000 रुपये गायब थे। संचालक का कहना है कि दरम्यानी रात अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और ड्रॉवर में रखी राशि निकालकर फरार हो गया।

सीसीटीवी में चोर कैद, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पीड़ित ने परिजनों से सलाह लेकर अपने साथी मोहन साहू के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। चोर की हरकतें सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं, हालांकि पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्यापारियों में बढ़ी बेचैनी
लगातार हो रही चोरियों से बाजार में दहशत का माहौल है। व्यापारी रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!