प्रदेश रूचि

बालोद | पुलिस गश्त पर उठे सवाल, दो दुकानों में चोरी से व्यापारियों में रोष

जिला मुख्यालय बालोद में बुधवार रात चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी पार कर दी। एक ही रात में पेट्रोल पंप स्थित बाफना ऑटो पार्ट्स और सिवनी स्थित कृषि केंद्र में हुई चोरी से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

45 हजार रुपये की नकदी चोरी
घटनाओं में कुल 45 हजार रुपये नकदी चोरी हुई है। बाफना ऑटो पार्ट्स के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर टॉर्च की रोशनी में सामान तलाशते हुए साफ-साफ कैद हुआ है। आरोपी नकाब और ग्लव्स पहने हुए दिखाई दे रहा है, जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो रही है।

सबसे व्यस्त मार्ग पर चोरी, पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल
जिले के सबसे व्यस्तम मार्ग पर इस तरह की वारदात ने पुलिस की गश्त और तत्परता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार घटनाएं होने से स्थानीय व्यापारी सुरक्षा व्यवस्था पर नाराज़गी जता रहे हैं।

पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज

दुकान संचालक मयंक बाफना ने बताया कि उनकी दुकान नया बस स्टैंड के पास स्थित है। गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे जब वे दुकान पहुंचे तो शटर के ताले टूटे मिले। गल्ले से लगभग 25 हजार रुपये नकदी गायब थी। उन्होंने तत्काल कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरी ओर सिवनी कृषि केंद्र से भी लगभग 20 हजार रुपये नकदी चोरी होने की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया
कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं व्यापारी वर्ग ने पुलिस गश्त बढ़ाने और रात्रि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!