प्रदेश रूचि

ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्यछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: दल्ली राजहरा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्त

बालोद में धान खरीदी शुरू: यज्ञदत्त शर्मा-राकेश यादव ने किया पूजन, किसानों-मजदूरों से की सीधी बातचीत

बालोद में धान खरीदी महाअभियान शुरू — किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल, व्यवस्था पारदर्शी

बालोद। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान शुरू हो गया है। इसी क्रम में बालोद जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में सोमवार से खरीदी सुचारू रूप से जारी है। जिले के 143 धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने धान खरीदी को अति आवश्यक सेवा की श्रेणी में रखते हुए एस्मा लागू किया है।

सोमवार को जिले में 1,139 किसानों से 52,100 क्विंटल धान खरीदा गया। कई केंद्रों पर सुबह से ही किसानों की भीड़ दिखाई दी। आवराभाटा धान खरीदी केंद्र में भी बड़ी संख्या में किसान धान लेकर पहुंचे।

यज्ञदत्त शर्मा बोले— ‘किसान सम्मान हमारी प्राथमिकता, खरीदी व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी’

सेवा सहकारी समिति मर्यादित बालोद में धान खरीदी की विधिवत शुरुआत राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के नवनियुक्त उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, एवं समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष पालक ठाकुर,प्रबंधक मधु देशमुख ने की।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने कहा—“मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर पूरी धान खरीदी प्रणाली को चाक-चौबंद बनाया गया है। किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न आए, इसके लिए सभी केंद्रों का नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग की जा रही है। हमारी सरकार किसान सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।”

राकेश यादव का बयान— ‘143 केंद्रों में किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था, समय पर भुगतान सुनिश्चित’

पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने बताया— “बालोद जिले में इस साल कुल 143 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर तौल, टोकन, पानी, विश्राम व्यवस्था और स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। किसानों को समय पर भुगतान मिले, इसके लिए जिले में विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।”

किसानों की सुविधा और सम्मान— यही लक्ष्य’ : पालक ठाकुर

समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष पालक ठाकुर ने कहा—
“हर कदम पर हमारी प्राथमिकता किसानों को सुविधा, सम्मानजनक खरीदी और टोकन से लेकर भुगतान तक पूरी व्यवस्था को सुगम बनाना है।”

खरीदी केंद्र पर निरीक्षण, किसानों का स्वागत

औराभाटा धान खरीदी केंद्र पर यज्ञदत्त शर्मा और राकेश यादव ने पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया और धान बेचने आए किसानों का स्वागत किया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर खरीदी प्रक्रिया के बारे में फीडबैक भी लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!