बैठक में बताया गया कि रविवार, 16 नवंबर को उप मुख्यमंत्री अरुण साव, जो नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भी हैं, बालोद शहर में नालंदा परिसर के भूमि पूजन तथा नवनिर्मित अटल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की गई।

नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने उपस्थित सदस्यों को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सभी दायित्वों का सुचारू रूप से निर्वहन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
बैठक में भाजपा शहर मंडल के अध्यक्ष अमित चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपलिया सहित पार्षद गिरजेश गुप्ता, प्रीतम यादव, कांति साहू, पुष्पा साहू, सुनीता मनहर, तथा महेश पाठक, रौनक कत्याल, कमलेश गौतम, कमल बजाज, टिकेश्वर साहू, दिव्या बजाज, प्रीति देशमुख, प्रतिमा यादव, छवि सार्वा, मंजू साहू, राधा कौशिक समेत शहर मंडल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समन्वय और सहयोग पर जोर देते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने का संकल्प लिया।




















