Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

ब्रेकिंग:- हिट एंड रन कानून सहित अन्य मांगों को लेकर चल रही ड्राइवरों की हड़ताल स्थगित — प्रशासन से दो घंटे चली वार्ता के बाद बनी सहमति

 

बालोद। छत्तीसगढ़ में हिट एंड रन कानून के विरोध सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही ड्राइवरों की हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। बालोद जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-30 जगदलपुर मुख्यमार्ग पर ग्राम चिटौद में जिला चालक संघ व अन्य जिलों से पहुंचे सैकड़ों ड्राइवर सोमवार सुबह से ही धरने पर बैठे थे। चक्का जाम की तैयारी के बीच प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर संघ के पदाधिकारियों से लंबी वार्ता की। लगभग दो घंटे चली तथा प्रदेश पदाधिकारियों की भी इस दौरान प्रदेश में उच्चाधिकारियों से बैठक के बाद प्रशासन और ड्राइवर संघ के बीच सहमति बनी, जिसके बाद प्रदेशव्यापी आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया।

बालोद जिले में हुई इस बैठक में प्रशासनिक टीम की ओर से अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एडिशनल एसपी, डीएसपी, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वहीं, ड्राइवर संघ की ओर से प्रदेश प्रभारी नोहर साहू सहित स्थानीय पदाधिकारियों ने चर्चा में भाग लिया।

प्रदेश व्यापी बैठक के दौरान यह तय हुआ कि ड्राइवर संघ की चार सूत्रीय मांगों — जिनमें हिट एंड रन कानून में संशोधन, बीमा प्रक्रिया में पारदर्शिता, सड़क करों में राहत और ड्राइवर सुरक्षा नीति का निर्माण शामिल है — पर आगामी माह में परिवहन एवं गृहमंत्री से सीधी मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

प्रदेश प्रभारी नोहर साहू ने बताया कि सरकार ने चर्चा का आश्वासन दिया है, इसलिए हड़ताल को अस्थायी रूप से वापस लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि तय समय में ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो फिर से आंदोलन तेज किया जाएगा।

अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि प्रशासन ने ड्राइवर संघ की मांगों को गंभीरता से लिया है और उच्च स्तर पर इसे भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि वार्ता सकारात्मक रही और जल्द ही समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इस दौरान बालोद जिले में परिवहन व्यवस्था सामान्य हो गई है। कुछ मार्गों पर बंद बसें, मालवाहक और यात्री वाहन कल से ही फिर से सड़कों पर नजर आने लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!