सदर रोड का नजारा इस दौरान और खास हो गया जब शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दुकानदारों से हाथ मिलाया और उनसे सरकार की ओर से दी गई GST दरों की कटौती के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि “यह कदम आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाएगा और हर वर्ग की जेब में राहत पहुंचाएगा।”

मंत्री ने बताया राहत का असर
मंत्री यादव ने कहा कि मोदी सरकार हमेशा जनता की चिंता करती है और GST बचत उत्सव इसी का उदाहरण है। रोजमर्रा की जरूरी चीजों पर टैक्स दरें घटने से उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी। उन्होंने बाजार में मौजूद ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि यह अभियान सिर्फ जानकारी देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर लोगों की बचत और जीवन स्तर पर भी दिखेगा।

भाजपा पदाधिकारी भी रहे साथ
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख और राकेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर,बालोद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, गुंडरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन,समेत बड़ी संख्या में भाजपा के जिला से लेकर मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दुकानदारों और ग्राहकों के साथ संवाद कर GST बचत उत्सव का संदेश फैलाया।
व्यापारियों ने सराहा पहल
व्यापारी संघों ने भी इस अभियान का जोरदार स्वागत किया।
हरीश सांखला, अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा – “GST दरों में कमी से न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, बल्कि कारोबार को भी नई ऊर्जा मिलेगी। यह कदम व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए फायदे का सौदा साबित होगा।”
ताराचंद सांखला, अध्यक्ष राइस मिल एसोसिएशन ने कहा – “सरकार का यह निर्णय सकारात्मक और दूरदर्शी है। इससे बाजार में रौनक बढ़ेगी और आम लोगों को सीधे तौर पर फायदा होगा।”

सम्मानित हुए मंत्री यादव
मौके पर व्यापारी संघ और चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से मंत्री गजेंद्र यादव का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों ने कहा कि यह उत्सव केवल राहत देने वाला नहीं है, बल्कि सरकार और समाज के बीच भरोसे को मजबूत करने वाला कदम भी है।
कुल मिलाकर बालोद में GST बचत उत्सव का संदेश साफ है –“कम टैक्स, ज्यादा बचत… और खुशहाल बाजार।”




















