प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

खड़गांव पुलिस की  कार्रवाई—भैंसबोड गांव के युवक गिरफ्तार, नाबालिग से अनाचार का खुलासा

मोहला-मानपुर | खड़गांव पुलिस ने लगभग दो महीने से लापता नाबालिग किशोरी के अपहरण और बलात्कार के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भैंसबोड गांव में दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी, पीड़िता को बहला-फुसलाकर मुंबई ले गया था, जहां उसने लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है, जबकि पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला 30 जुलाई का है, जब एक नाबालिग अपने घर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर खड़गांव पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि भैंसबोड निवासी नवीन कुमार मांझी (19) ही किशोरी को अपने साथ भगाकर ले गया है। पुलिस ने जब आरोपी के परिजनों से पूछताछ की, तो वे लगातार गुमराह करते रहे, जिससे जांच में बाधा उत्पन्न हुई।

पुलिस को आरोपी के मुंबई में होने की भनक लगी और उसे पकड़ने के लिए टीम भेजने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच, 19 सितंबर को एक मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी पीड़िता के साथ अपने गांव भैंसबोड में ही छिपा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना कोई देरी किए आरोपी के घर पर दबिश दी और उसे दबोच लिया।

न्यायालय के समक्ष दिए बयान में पीड़िता ने जो आपबीती सुनाई, वह दिल दहला देने वाली है। उसने बताया कि आरोपी उसे मुंबई ले गया और वहां एक कंस्ट्रक्शन साइट पर रखकर लगातार उसके साथ बलात्कार करता रहा। पीड़िता के इस बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं भी जोड़ दी हैं।

आरोपी नवीन कुमार मांझी को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। खड़गांव पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!