प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

प्रधानमंत्री ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत की; 15 लाख से अधिक महिलाओं को मिला पीएम मातृ वंदना योजना का लाभ

धार/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार से 8वें राष्ट्रीय पोषण माह (17 सितंबर-16 अक्टूबर 2025) और ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ (17 सितंबर-2 अक्टूबर 2025) का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत देशभर में 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को नकद राशि वितरित की गई।

यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है, जो स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं के अभिसरण को मजबूत बनाने का प्रयास है।

रायपुर से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वेबकास्ट के माध्यम से इस लॉन्चिंग से जुड़े। इस अवसर पर रायपुर में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ।

अन्नपूर्णा देवी ने राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ निमोरा गांव के आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया। यहां उन्होंने महिला लाभार्थियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और सरकार की ओर से लगातार समर्थन का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) गतिविधियों की समीक्षा की और चेहरे की पहचान प्रणाली (FRS) में हो रही प्रगति का भी जायजा लिया।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं का स्वास्थ्य और सशक्तिकरण राष्ट्रीय प्राथमिकता बन गया है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जरिए देशभर में 15 लाख से अधिक महिलाओं को सीधी आर्थिक मदद पहुंचाई गई है। उनका कहना था कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और राष्ट्रीय पोषण माह मिलकर विकसित भारत 2047 की दिशा में एक मजबूत कदम हैं।

इस अभियान का मकसद महिलाओं और बच्चों को बेहतर पोषण और निवारक देखभाल उपलब्ध कराना है। राष्ट्रीय पोषण माह में स्थानीय आहार, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और डिजिटल अभिसरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। यह पहल महिलाओं को स्वस्थ बनाकर परिवार और राष्ट्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!