जीएसटी अभियान की जिम्मेदारी यशवंत जैन को, भाजपा ने दिखाया भरोसा
बालोद। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जीएसटी में किए गए बड़े बदलाव को जनता तक पहुँचाने की जिम्मेदारी अब भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता और प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन को सौंपी है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस अभियान के लिए राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को संयोजक बनाया है, वहीं छत्तीसगढ़ में प्रदेश संयोजक की अहम जिम्मेदारी बालोद के यशवंत जैन को मिली है।
प्रदेशभर में 15 अक्टूबर तक विधानसभा स्तर तक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इनमें व्यापारियों, बुद्धिजीवियों और आम जनता को आमंत्रित कर जीएसटी स्लैब सरलीकरण से होने वाले फायदों को विस्तार से बताया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले में 4 सदस्यीय टीम गठित होगी, जिसमें एक जिला संयोजक और तीन सदस्य शामिल रहेंगे।
प्रदेश अभियान समिति में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, जगदलपुर महापौर संजय पांडे, रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा को भी सदस्य बनाया गया है। इस अभियान की रणनीति को लेकर 19 सितंबर को प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्यशाला होगी।
यशवंत जैन ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य है कि जीएसटी सुधारों से जनता को सीधे लाभ का संदेश गाँव-गाँव और मंडल स्तर तक पहुँचाया जाए।
गौरतलब है कि पिछले माह ही भाजपा ने यशवंत जैन को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा था। अब जीएसटी जैसे महत्वपूर्ण अभियान की कमान सौंपकर पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है।
यशवंत जैन को यह जिम्मेदारी मिलने पर जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व मंत्री राकेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, तोमन साहू, ठाकुरराम चंद्रकार, भुवनेश्वरी ठाकुर, पवन सोनबरसा, कौशल साहू, टीनेश्वर बघेल, कांति सोनेश्वरी, हरीश कत्क्षरे, सुरेंद्र देशमुख, प्रेम साहू, सोमेश सोरी, निशा योगी, पूजा यादव, चन्द्रलता साहू, मनीष झा, विनोद जैन, जितेंद्र साहू, कमल पंपालिया सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।




















