प्रदेश रूचि

स्कूल शिक्षा मंत्री से मिला छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन प्रतिनिधि मंडल

दुर्ग। पाटन रेस्ट हाउस में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उनसे मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष बालोद देवेंद्र हरमुख और ब्लॉक अध्यक्ष छबिलाल साहू ने किया।

बैठक के दौरान संगठन ने प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें

सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने,

पूर्व सेवा गणना को मानते हुए क्रमोन्नत वेतनमान देने,

शनिवार को प्रातःकालीन स्कूल लगाने का आदेश शीघ्र जारी करने,तथा युक्तियुक्तकरण से जुड़े बिंदु शामिल रहे।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन देते हुए प्रतिनिधियों से सकारात्मक संवाद बनाए रखने की बात कही।

प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से देवेंद्र हरमुख, कृष्ण कुमार वर्मा, छबिलाल साहू, चेतन परिहार, गिरवर निर्मलकर, विजय साहू, खेमलाल ठाकुर, राजकुमार बघेल, अभिषेक वर्मा, खिलेश वर्मा, टेकेश्वर प्रसाद यदु, चंद्रशेखर साहू, अंकेश महिपाल, देवनारायण बघेल, चंद्रप्रकाश ध्रुव, खेलावन कुर्रे और यादराम साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!