प्रदेश रूचि

मुस्लिम कब्रिस्तान में बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग, भाजपा नेता राकेश यादव ने मंत्री को भेजा पत्र

बालोद। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं संजारी-बालोद क्षेत्र के जनसेवक राकेश यादव ने छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम को पत्र लिखकर बालोद जिले के बालोद, गुंडरदेही, चिखलाकसा और डौंडीलोहारा स्थित मुस्लिम कब्रिस्तानों में बाउंड्रीवाल (अहाता) निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की है।

राकेश यादव ने बताया कि मुस्लिम समाज के लोग बीते कई वर्षों से अपने कब्रिस्तानों में अहाता निर्माण की मांग कर रहे हैं। उनके अनुसार, यदि सर्वसुविधा युक्त बाउंड्रीवाल का निर्माण हो जाता है, तो कब्रिस्तान की भूमि सुरक्षित रहेगी और असामाजिक तत्वों का आना-जाना भी रुक जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह मांग समुदाय की ओर से लंबे समय से उठ रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने मंत्री रामविचार नेताम को पत्र लिखकर आवश्यक राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया है।

इस पहल पर मुस्लिम समाज के लोगों ने राकेश यादव के प्रति आभार जताया है। आभार व्यक्त करने वालों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान, ताहिर ताज, आरिफ तिगाला, सलीम तिगाला, आबिद बख्स, कासिम कुरैशी सहित कई लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!