
प्रदेश अध्यक्ष ने बालोद जिले में पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ संगठन के विस्तार और आम जनता से संवाद स्थापित करें।

नन गिरफ्तारी मामले पर प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी
दुर्ग जिले में नन की गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस पूरे मामले को समझने की जरूरत है। बिना तथ्यों को जाने किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। कांग्रेस इस मामले को अनावश्यक रूप से राजनीतिक तूल दे रही है। आने वाले दिनों में सच सबके सामने आ जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि केरल से आए भाजपा महामंत्री के साथ रायपुर में बैठक के बाद ही वे इस मुद्दे पर विस्तार से प्रतिक्रिया देंगे।

जिले के प्रमुख नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू, कृष्णकांत पवार, यज्ञदत्त शर्मा, जिला महामंत्री द्वय राकेश ‘छोटू’ यादव एवं सौरभ लुनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख उपस्थितजनों में अभिषेक शुक्ला, शाहिद खान, कौशल साहू, भुवनेश्वरी ठाकुर, हरीश कटक्षरे, टीनेश्वर बघेल, प्रेम साहू, पूजा ‘मोंटी’ यादव, निशा योगी, विनोद जैन, जितेंद्र साहू, लोकेश श्रीवास्तव, अकबर तिगाला, रविप्रकाश पांडेय, कमल पंपालिया, मनीष झा, प्राची ललवानी, नूपुर सोनवानी, संजय साहू, रौनक कत्याल, पुष्पेंद्र तिवारी, राहुल साहू, तुषार प्रदीप मिनपाल, दिनेश अग्रवाल, कमल बजाज, एकांत पवार और यश नेभवानी का नाम शामिल है।




















