Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

भाजपा जिला महामंत्री बने सौरभ लूनिया, प्रथम नगर आगमन पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत

बालोद/दल्लीराजहरा। भारतीय जनता पार्टी की बालोद जिला कार्यकारिणी में लौहनगरी दल्लीराजहरा के नेता सौरभ लूनिया को जिला महामंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद नगर में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा संगठन के इतिहास में पहली बार दल्लीराजहरा से किसी नेता को यह महत्वपूर्ण पद मिला है। लूनिया की नियुक्ति को क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है, जिससे संगठन को आने वाले समय में नया ऊर्जा और दिशा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

संगठन में बीते 25 वर्षों से सक्रिय लूनिया को न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं बल्कि आम नागरिकों में भी एक संघर्षशील, सहज और उपलब्ध नेता के रूप में जाना जाता है। वे लंबे समय से बिना किसी पद की अपेक्षा के पार्टी और समाज में लगातार सेवा देते आ रहे हैं।

प्रथम नगर आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत

जिला महामंत्री बनाए जाने के बाद सौरभ लूनिया के पहले नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने ऐतिहासिक उत्साह के साथ स्वागत किया। नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू और उपाध्यक्ष मनोज दुबे की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता फूल-मालाओं, गुलाल और पटाखों के साथ बाइक रैली में शामिल हुए। नगर के मुख्य मार्गों से निकली इस रैली में युवा, महिला और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नेताओं ने जताई शुभकामनाएं

नगर में हुए स्वागत कार्यक्रम के दौरान कई भाजपा नेता और पार्षदगण उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से तोरण लाल साहू, मनोज दुबे, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, पूर्व जिला मंत्री राजेश दसोडे, महेश पांडे, राजू कुकरेजा, रमेश गुज्जर, श्याम जायसवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष पुरोबी वर्मा, गीता मरकाम, सुखवंतीनी ठाकुर, समर्थ लखानी, विनय सिंह, ललित जैन, दीपक शर्मा सहित भाजपा के पार्षद और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।

लूनिया ने जताया आभार

अपनी नियुक्ति पर सौरभ लूनिया ने कहा— “यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। मैं प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। खासतौर पर डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, रामु रोहरा, भरत वर्मा, भूपेंदर सवन्नी, मधुसूदन यादव और जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख सहित सभी वरिष्ठों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के प्रति आभार प्रकट करता हूं।”

लूनिया की यह नियुक्ति न केवल भाजपा संगठन के लिए बल्कि दल्लीराजहरा जैसे औद्योगिक कस्बे के लिए भी सम्मान और गर्व का विषय बनी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इससे जिले में भाजपा का सांगठनिक आधार और अधिक मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!