Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी पकड़ाया, भेजा गया जेल

 

धमतरी | धमतरी शहर के चोला मंडलम ऑफिस के सामने बने हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ करने और मंदिर का सामान बाहर फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना 21 जुलाई की रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच की है, जब कुछ युवक कांवड़ यात्रा पर निकले थे और उन्हें यह दृश्य दिखा।

बताया गया कि मंदिर में भगवान हनुमानजी की पूजा सामग्री को नुकसान पहुंचाकर उसे सड़क पर फेंका गया था, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। युवकों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली थाना प्रभारी को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 298 के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, गवाहों के बयान लिए गए और मंदिर से बरामद सामग्री को जब्त किया गया।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि यह हरकत अरुण पटेल नाम के युवक ने की है, जो फिलहाल बनियापारा, यादव बाड़ा में रह रहा है। पुलिस टीम ने उसे उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में अरुण ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

आरोपी के खिलाफ सबूत पुख्ता होने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!