प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

कल होगा महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण सम्मेलन, प्रदेशभर की हजारों महिलाएं लेंगी भाग

 

कांकेर | जिले की महिला स्व सहायता समूहों को सशक्त बनाने और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से 9 जुलाई, बुधवार को कांकेर के कम्युनिटी हॉल में एक दिवसीय सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं, जिसमें कांकेर जिलेभर सहित अन्य जिलों से हजारों की संख्या में महिला समूहों की बहनों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता टीकेश्वरती सिन्हा करेंगी, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कांकेर पूर्णिमा बाई कवड़े और जनपद अध्यक्ष चारामा जोगेश्वरी बाई भारस्कर उपस्थित रहेंगी।
मुख्य वक्ता के रूप में  माधुरी यदु,  मोनिका शाह, सॉंसर श्रीवास्तव (मिशन प्रबंधक, अर्बन पालोसी), तथा  गोविंदों डैहर (रूरल पालोसी) महिला समूहों को योजनाओं और आजीविका के अवसरों की जानकारी देंगे।

विशिष्ट अतिथियों में बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, बस्तर, राजनांदगांव, जांजगीर सहित विभिन्न जिलों की महिला प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, जो अपने अनुभव साझा करेंगी और महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए दृष्टिकोण देंगे।

आयोजन समिति ने बताया कि सम्मेलन में महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं, आर्थिक स्वावलंबन, रोजगार और उत्पाद विपणन जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि कैसे स्व सहायता समूह सामाजिक बदलाव का माध्यम बन सकते हैं।

सम्मेलन का संचालन हृदय शौरी करेंगे, जबकि भोजन, पंजीयन, स्वागत व मंच व्यवस्था हेतु स्थानीय समिति के सदस्यों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

आयोजन समिति ने सभी महिला स्व सहायता समूहों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण सम्मेलन को सफल बनाएं और लाभ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!