प्रदेश रूचि

RUB में पानी की समस्या से राहत: रेलवे ने लगाए हाई पावर पंप, जिम्मेदार कर्मियों के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक

रायपुर, ।मानसून की पहली बारिश में रोड अंडर ब्रिज (RUB) में पानी भरने की समस्या अब बीते दिनों की बात हो सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने जलभराव से निपटने के लिए कमर कस ली है। आम जन के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 43 अंडरब्रिज में उच्च क्षमता वाले पंप लगाए हैं, साथ ही प्रत्येक स्थान पर जिम्मेदार रेलकर्मियों को नियुक्त कर उनके मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिए हैं।

रेलवे के मुताबिक, रायपुर मंडल क्षेत्र में कुल 52 अंडरब्रिज हैं, जिनमें से 09 का रखरखाव राज्य सरकार करती है। शेष 43 RUB में रेलवे ने 5 से 20 हॉर्सपावर क्षमता वाले दो-दो पंप लगाए हैं। इनमें बलौदाबाजार, भाटापारा, बिल्हा, तोर, नेहुरडीह, अमानाका, उरला, सिरसा, भिलाई पावर हाउस, नेहरू नगर, मंदिरहसौद, रायपुर नाका, दुर्ग-दल्लीराजहरा समेत कई क्षेत्रों के अंडरब्रिज शामिल हैं।

इन RUB में तैनात कर्मियों में अंजनी कुमार (8085614439 – DPH-BYL), महेन्द्र (6263499105 – NPI-BYT), गुलशन निषाद (9753558691 – SLH-MDH), सुभ्रांशु (9131431780 – URK-MDH), बलकृष्ण सोनी (7777885821 – R-SZB), डोलत (7693889909 – KMI-BIA), सुनील राय (9111761151 – KMI-BIA), सुरेश अहिरवार (7898312929 – BIA-BQR), विष्णु कुमार (6263760844 – BQR-DUG), गोविंद (7389877063 – DUG YARD), पुनम साहू (7898094023 – DUG YARD) सहित दर्जनों जिम्मेदार शामिल हैं। [पूरा नाम और नंबर पीडीएफ में उपलब्ध]

फ़ोन नंबर नाम (रोड अंडर ब्रिज )

 

रेलवे ट्रैक और ब्रिज की भी विशेष निगरानी

RUB के साथ-साथ रेलवे ट्रैक और ब्रिज पर भी सुरक्षा इंतजाम सख्त किए गए हैं। तेज बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बोल्डर गिरने की आशंका को देखते हुए ढीले पत्थरों को हटा दिया गया है। ट्रैक के किनारे की नालियों की सफाई, पानी के ड्रेन सिस्टम को डायवर्ट करना, ट्रैक सर्किट क्षेत्रों में विशेष व्यवस्था और कर्मचारियों को विशेष परामर्श शामिल है।

रेलवे ने 24×7 निगरानी के लिए मोबाइल गश्ती दल तैनात किए हैं और तूफान में पेड़ गिरने की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!