प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद में पुलिसकर्मियों के लिए हेल्थ कैंप, IG बोले – सेहत से ही सेवा बेहतर

पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के लिए बालोद में मेगा मेडिकल कैंप, IG ने लिया जायजा

बालोद, बालोद पुलिस विभाग की पहल पर जिला पुलिस, सशस्त्र बल और उनके परिवारजनों के लिए एक मेगा मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन टाउन हॉल में किया गया। इस मौके पर दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग खुद पहुंचे और शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कैंप में पुलिसकर्मियों, रिटायर्ड स्टाफ और उनके परिजनों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में बीपी, शुगर, आंख, पेट और बच्चों से जुड़ी बीमारियों की जांच की गई। रायपुर के एक निजी अस्पताल और BMO ऑफिस बालोद की टीम ने विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ मिलकर यह सेवाएं दीं।

आईजी गर्ग ने कहा, “पुलिस की ड्यूटी चौबीसों घंटे की होती है, जिससे जवान अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे कैंप से उन्हें समय पर बीमारी की पहचान और इलाज में मदद मिलती है।” उन्होंने सभी से नियमित हेल्थ चेकअप कराने और खुद को फिट रखने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने मंच से पुलिसकर्मियों को तनाव से दूर रहने, बेहतर जीवनशैली अपनाने और नशे से बचने की सलाह दी। उन्होंने शिविर में शामिल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का आभार भी जताया।

इस मौके पर एएसपी मोनिका ठाकुर, एसडीओपी देवांश सिंह राठौर, सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा, डीएसपी राजेश बागड़े, डीएसपी बोनीफास एक्का, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!