Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बालोद ब्रेकिंग: पेवारी गांव में वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला, चार वनकर्मी घायल

बालोद, ।डौंडी वन परिक्षेत्र के पेवारी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब पर्रकुलेशन टैंक के निरीक्षण के लिए पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में चार वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टैंक निर्माण कार्य में लगीं 5-7 महिलाएं भी चोटिल हुई हैं।

सूत्रों के अनुसार, डीप्टी रेंजर, वनपाल और दो फॉरेस्ट गार्डों की टीम कक्ष क्रमांक 156 में बनाए जा रहे पर्रकुलेशन टैंक का निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान लगभग 50-60 की संख्या में ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया और लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। टीम में मौजूद ड्राइवर और चौकीदारों को भी जान बचाकर भागना पड़ा।

घायलों को तत्काल डौंडी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं वन विभाग की ओर से डौंडी थाना में हमलावर ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। दूसरी ओर, कुछ ग्रामीण भी वनकर्मियों के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे, लेकिन बाद में बिना शिकायत दिए लौट गए।

इस संबंध में डौंडी रेंज के रेंजर जीवन भोंडेकर ने पुष्टि करते हुए बताया कि टीम नियमित निरीक्षण के तहत मौके पर गई थी, लेकिन अचानक हुई हिंसक घटना में कर्मचारी घायल हो गए। विभागीय स्तर पर मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!