रामू रोहरा बोले— 365 दिन जनता के बीच सक्रिय रहते हैं भाजपा कार्यकर्ता, जनकल्याण ही हमारी प्राथमिकता
बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे “संकल्प से सिद्धि” अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी बालोद जिला द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
कार्यशाला में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं धमतरी महापौर जगदीश रामू रोहरा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा, “चुनाव के समय ही नहीं, भाजपा कार्यकर्ता वर्ष भर 365 दिन जनता के बीच रहते हैं। कोरोना काल जैसी आपदा में भी हमने सेवा का कार्य नहीं रोका।”

“भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना, हम विकसित भारत की ओर बढ़ चले हैं” — रामू रोहरा
रामू रोहरा ने कहा कि देश ने मोदी सरकार के 11 वर्षों में ऐतिहासिक उपलब्धियां देखी हैं। ऑपरेशन सिंदूर जैसे सैन्य अभियानों से भारत की वैश्विक साख और सुरक्षा मजबूत हुई है। उन्होंने कहा, “अब वक्त है कि हम मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को हर गली-हर घर तक पहुंचाएं।”
कार्यशाला में रोहरा ने आगामी दो माह तक चलने वाले विशेष अभियानों की जानकारी भी दी जिसमें –
11 वर्ष की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी,
प्रेस वार्ता,
प्रोफेशनल मीट,
योग शिविर (19-21 जून),
चौपाल कार्यक्रम,
आयुष्मान भारत में वरिष्ठ नागरिकों का शत-प्रतिशत पंजीयन,
‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान (5 जून–5 अगस्त),
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस (23 जून–6 जुलाई)
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी व प्रदर्शनियाँ
जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।
जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने दी चार माह की संगठनात्मक समीक्षा
कार्यशाला की प्रस्तावना में भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने विगत चार माह के संगठनात्मक कार्यों और चुनावी सफलताओं का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और कार्यकर्ताओं की मेहनत से कांग्रेस को पूरी तरह क्लीन स्वीप किया गया।

देशमुख ने कहा, “संगठन ने गांव से लेकर शहर तक जनआंदोलन खड़ा किया है, इसी जनविश्वास की पूंजी को हमें और मजबूत करना है।” उन्होंने डौंडी जनपद की जनप्रतिनिधि रत्ना हिरवानी, आशा आर्य और झमित बाई के भाजपा में विधिवत प्रवेश पर स्वागत भी किया।
कार्यक्रम का संयोजन और आभार
कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री एवं संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के जिला संयोजक राकेश ‘छोटू’ यादव ने किया। वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललिता पिमन साहू ने आभार प्रदर्शन कर सभी कार्यकर्ताओं, वक्ताओं और पदाधिकारियों के योगदान को सराहा।

वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर जिले भर के 250 से अधिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –
प्रीतम साहू, कृष्णकांत पवार, पवन साहू, यज्ञदत्त शर्मा, देवलाल ठाकुर, अभिषेक शुक्ला, मोहन जैन, त्रिलोकी साहू, ठाकुर रामचंद्रकर, नरेश यदु, देवेंद्र जायसवाल, अनीता कुमेटी, प्रतिभा चौधरी, तोरणलाल साहू, प्रमोद जैन, लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, हरिश कटझरे, लोकेश श्रीवास्तव, कमल पनपालिया, अमित चोपड़ा, रामेश्वर साहू, अरुण साहू, धर्मेंद्र साहू, युवराज मारकंडे, प्रकाश सिन्हा, जयेश ठाकुर, कृतिका साहू, प्रेम साहू, कौशल साहू, मनीष झा, राकेश द्विवेदी, टिनेश्वर बघेल, नरेंद्र सोनवानी, चंद्रिका गंजीर, प्रभा नायक, लक्ष्मी साहू, सरस्वती टेमरिया, कांतिबाई सोनेश्वरी, शैली महोबिया, दुर्गानंद साहू, शोभित राम यादव, हेमंत साहू, सौरभ लुनिया, अकबर तिगाला, चित्र सेन साहू, मनीष गांधी, संतोष साहू, दुष्यंत गोस्वामी, संदीप जैन, ताम्रध्वज यादव, महावीर ठाकुर, हितेश डोंगरे, संजीव मानकर, सुरेंद्र बेहरा, रामनारायण धनकर, शशिकांत निषाद, युगल ताम्रकार, सूरजमल जैन, अश्विनी कुमार, सखाराम पूनम जैन, विनोद जैन, रोहित कुमार, हरिश कौशिक, संतोष कौशिक सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यशाला में पार्टी संगठन की मजबूती, सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार और आगामी अभियानों को सफल बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




















