प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

मास्टर चाबी से बाइक चोरी, फर्जी आरसी से करता था बिक्री –पुलिस ने किया शातिर आरोपी को गिरफ्तार

मोहला-मानपुर अं.चौकी – औंधी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की 5 मोटरसाइकिलें, ₹27,000 नकद, फर्जी आर.सी. कार्ड, लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

चोरी का तरीका बेहद शातिर

आरोपी मास्टर चाबी की मदद से मोटरसाइकिल चोरी करता था और फिर कंप्यूटर से फर्जी आरसी कार्ड और नंबर प्लेट बनाकर उन्हें ग्रामीण इलाकों में बेच देता था।

मामले की शुरुआत ऐसे हुई

थाना औंधी क्षेत्र के ग्राम मोरचुल से मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर अपराध क्रमांक 26/2025 धारा 303(2), 318(4), 338, 336(3) के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी सतीश साहू के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर सरहदी इलाकों में संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

दिनांक 28 मई 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि विनय प्रकाश, ग्राम गजामेड़ी थाना सांवरगांव (महाराष्ट्र) निवासी युवक, ग्राम आलकन्हार में एक मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा।

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने छत्तीसगढ़ (मोहला, अं.चौकी, मानपुर) और महाराष्ट्र (रांगी) से मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात कबूली। आरोपी के घर से तलाशी में कुल 5 मोटरसाइकिलें, लैपटॉप-प्रिंटर, मोबाइल, फर्जी दस्तावेज़ और नकदी बरामद हुई।

आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे 29 मई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!