प्रतिनिधिमंडल रविवार देर शाम पेरिस पहुंचा और अगले दो दिनों तक फ्रांसीसी संसद (सीनेट और नेशनल असेंबली) के सदस्यों, विचार समूहों, मीडिया और प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेगा।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख चेहरे:
रविशंकर प्रसाद (सांसद, लोकसभा)
दग्गुबाती पुरंदेश्वरी (सांसद, लोकसभा; पूर्व केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग व मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री)
प्रियंका चतुर्वेदी (सांसद, राज्यसभा; संचार व सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय समिति की सदस्य)
गुलाम अली खटाना (सांसद, राज्यसभा; सदस्य, राष्ट्रीय उर्दू भाषा संवर्धन परिषद)
अमर सिंह (सांसद, लोकसभा)
समिक भट्टाचार्य (सांसद, राज्यसभा; गृह मामलों की संसद की स्थायी समिति के सदस्य)
एम. थंबीदुरई (सांसद, राज्यसभा; पूर्व केंद्रीय विधि, न्याय व कंपनी मामलों के मंत्री)
एम जे अकबर (पूर्व विदेश राज्य मंत्री)
पंकज सरन (भारत के पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार; बांग्लादेश और रूस में भारत के पूर्व राजदूत)
यह प्रतिनिधिमंडल भारत की ओर से वैश्विक मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ साझा संघर्ष के संदेश को मजबूती देने और भारत-फ्रांस संबंधों को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।




















