प्रदेश रूचि

संवेदनाओं के साथ सेवा की मिसाल बने स्वाधीन जैन, 11वीं बार किया रक्तदान”

 

दल्ली राजहरा। समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुके युवा नेता स्वाधीन जैन ने एक बार फिर जनसेवा की मिसाल कायम की है। उन्होंने कुसुमकसा में आयोजित रक्तदान शिविर में 11वीं बार रक्तदान कर न केवल ज़रूरतमंदों की मदद की, बल्कि युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बने।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया सेल इंचार्ज स्वाधीन जैन जैन धर्म के सिद्धांतों पर चलते हुए ‘जियो और जीने दो’ के भाव को जीवन में उतार चुके हैं। वे मानते हैं कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी को जीवन देने का पवित्र अवसर है।

रक्तदान के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निज सहायक टी. कौशिक द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डौंडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, वरिष्ठ पत्रकार झुनमुन गुप्ता, भाजपा के युवा नेता जयदीप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्वाधीन जैन की सेवा भावना और सामाजिक सक्रियता यह साबित करती है कि युवा अगर चाहें तो समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बन सकते हैं। उनकी यह 11वीं रक्तदान यात्रा आने वाले युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!