प्रदेश रूचि

एनएच की अनदेखी से खतरे में स्कूली बच्चों की सुरक्षा, अधिवक्ता ने प्रशासन से लगाई गुहार

बालोद, – जिला मुख्यालय बालोद स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस), आमापारा बालोद तक पहुंचने वाला मार्ग गंभीर उपेक्षा का शिकार है। स्थानीय नागरिकों और पालकों की ओर से उठाई जा रही समस्याओं को लेकर अब अधिवक्ता विनय कुमार सोनी ने जिला प्रशासन को आवेदन सौंपकर समाधान की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय का पहुंच मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 930 (NH 930) से जुड़ा हुआ है, एनएच द्वारा शहर के कुछ कनेक्टिविटी मार्गो का डामरीकरण किया गया लेकिन आत्मानंद स्कूल जाने वाली मार्ग को बिना डामरीकरण के ही छोड़ दिया गया यही नही मुख्यमार्ग से स्कूल मार्ग जाने वाली ये सड़क काफी गहरा भी है तथा ढलान वाले जगह पर सिर्फ गिट्टी डालकर छोड़ देने से कई बार स्कूल छात्र छात्रा साइकिल से भी गिर चुके है वही बाइक सवार भी कई बार गिरते बचे है । मामले पर स्थानीय लोगो द्वारा एनएच के अधिकारियो को भी अवगत करा चुके है ।बावजूद इसके एनएच विभाग के अधिकारी इस गंभीर मामले को नजरंदाज कर छात्र छात्राओं को जान जोखिम में डाल रहे है।
इसके अलावा, इस मार्ग के दोनों ओर स्थित सरकारी आवासों के समीप कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे सड़क की चौड़ाई अत्यंत सीमित हो गई है। इससे न केवल आवागमन बाधित होता है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी यह स्थिति चिंताजनक बन चुकी है।

विनय सोनी ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द सड़क का डामरीकरण कराया जाए एवं अतिक्रमण हटाकर मार्ग को सुव्यवस्थित किया जाए, जिससे विद्यार्थियों एवं आमजन को सुरक्षित और सुगम यातायात का लाभ मिल सके।

स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि सुशासन तिहार समाधान शिविर के माध्यम से इस जनहित मुद्दे का त्वरित समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!