घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया है, और विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।

गोपनीय सैनिक: पुलिस की खुफिया प्रणाली की रीढ़
मृत जवान सोड़ी सोमड़ा, गोपनीय सैनिक के पद पर पदस्थ था। गोपनीय सैनिक वे सुरक्षाकर्मी होते हैं जो सामान्य वर्दीधारी पुलिस से अलग रहते हुए खुफिया जानकारी एकत्र करने, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी, और नक्सल जैसे अति संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वे स्थानीय संपर्कों और अपने अनुभव के आधार पर पुलिस को ऐसे इनपुट देते हैं जो बड़े ऑपरेशनों के लिए निर्णायक होते हैं। आम जनता की नजरों से दूर रहकर, गोपनीय सैनिक पुलिस की आँख और कान की तरह कार्य करते हैं।
जांच जारी, कारणों का इंतजार
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जवान सोड़ी सोमड़ा ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की तफ्तीश के बाद ही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।




















