Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बालोद जिला मुख्यालय सेजेस में इस बार भी होगी लॉटरी प्रक्रिया से भर्ती…कल इतने समय निकाली जायेगी लॉटरी पर्ची

बालोद। जिला मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु यूकेजी, पहली,दूसरी,तीसरी,छठवीं व कक्षा सातवीं में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया 7 मई बुधवार को सुबह 10 बजे विद्यालय परिसर आमापारा में आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया एसडीएम, शाला प्रबंधन समिति, गणमान्य नागरिकों तथा संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी।विद्यालय प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा यूकेजी में 01 सीट के लिए 37 आवेदन ,पहली में 28 सीट में 44 आवेदन,दूसरी में 03 सीट में 23 आवेदन,तीसरी में 01 सीट 23 आवेदन,छठवीं में 01 सीट में 20 आवेदन और कक्षा सातवीं में 03 सीट के लिए 20 आवेदन प्राप्त हुए है। इन कक्षाओं के लिए अब तक कुल 167 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। संभावना है कि 6 मई तक कुछ और आवेदन और प्राप्त हो सकते हैं। सीमित सीटों की वजह से सभी पात्र आवेदकों में से लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। अन्य कक्षाओं में सभी सीटें पहले से ही पूर्ण हैं।विद्यालय के प्राचार्य तुली मेडम ने उन सभी पालकों से लॉटरी प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है जिन्होंने अपने बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अपील किया गया कि लॉटरी की तिथि 07 मई समय प्रातः 10 बजे, स्थान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा में पालक, शाला प्रबंधन समिति, कर्मचारी एवं अधिकारियों की उपस्थिति में विद्यालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि चयन प्रक्रिया पूर्ण रूप से निष्पक्ष और पारदर्शी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!