बालोद, बालोद जिले के नवपदस्थ कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने सोमवार अपरान्ह संयुक्त जिला कार्यालय में पहुँचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीमती मिश्रा के संयुक्त जिला कार्यालय पहुँचने पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान अपर कलेक्टर नूतन कंवर, एसडीएम बालोद सुरेश साहू, एसडीएम गुण्डरदेही प्रतिभा ठाकरे झा, एसडीएम डौण्डीलोहारा शिवनाथ बघेल, एसडीएम गुरूर रामकुमार सोनकर सहित डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर, जिला कोषालय अधिकारी मुकंुद भारद्वाज, जिला जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि दिव्या उमेश मिश्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे संचालक लोक शिक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद रायपुर में पदस्थ थीं।
पूर्व कलेक्टर चंद्रवाल एवं पूर्व सीईओ ने भी किया पदभार ग्रहण
आपको बतादे बालोद जिले में जहां नए कलेक्टर ने पदभार ग्रहण कर लिया है । वही बालोद में पदस्थ रहे पूर्व कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने खैरागढ़ में अपना पदभार ग्रहण कर अधिकारियो से परिचय के बाद चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए वही बालोद जिला पंचायत के पूर्व सीईओ डॉ संजय कन्नौजे को पहली बार किसी जिले का कमान मिला डॉ कन्नाौजे को सारंगगढ बिलाईगढ़ जिले का कलेक्टर बनाए जाने के बाद वे भी सोमवार को सारंगगढ़ पहुंचे और अपना पदभार ग्रहण किए जिसके बाद अधिकारियो के साथ बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए




















