प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

IED के चपेट में आने से CAF के 19 वे बटालियन का एक जवान शहीद..

 छत्तीसगढ़ के  बीजापुर जिले के तोयनार थाना अंतर्गत सी ए एफ 19 वे बटालियन के जवान मनोज पुजारी का प्रेशर IED की चपेट में आने से शहीद ही गए, जवान मनोज पुजारी के पार्थिव शरीर को शहीद वाटिका रक्षित मे अंतिम सलामी दी गई.इस दौरान जन प्रतिनिधि पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति जानकी कोरसा, भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्ट देवेन्द्र सिंह नेगी, कलेक्टर बीजापुर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, अति पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर, अति पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना, अति पुलिस अधीक्षक ऑप्स युलैण्डन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक घनश्याम कामड़े, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी विनीत साहू, शहीद जवान के परिजन,अन्य अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे. पुरे जवानों नें नम आँखो से सलामी दी और शहीद जवान अमर रहे नारों के साथ जवान का पार्थिव देह को दंतेवाड़ा जिले के तुमनार गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया.

बता दे की बीजापुर जिले के तोयनार थाना ईलाके मे सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, रोड निर्माण ड्यूटी में लगे 19/c Bn CAF मनोज पुजारी जवान प्रेशर IED की चपेट में आने से शहीद हुए.पुलिस अधीक्षक डॉ जीतेन्द्र यादव ने बताया की घटना मोरमेड जंगल तोयनार से 4 km दूर फरसेगढ़ की ओर हुई है.
ग्रामीण को लाभान्वित करना कार्यों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध जवान को निशान बनाना माओवादीओं के एक कायरतापूर्ण कृत्य है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!